फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiger ate a pig

जंगली सुअर का शव खेत पर पड़ा मिला

Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
tiger ate a pig
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार इलाके में बुधवार को एक खेत पर जंगली सुअर का शव पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने बाघ के हमले में जंगली सुअर के मारे जाने की आशंका जताई है। सूचना देने के बावजूद बुधवार शाम तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बुधवार को कुछ लोग खुटार के बनुकिया जंगल किनारे भुंइहार बाबा स्थान के पास खेत पर घास काटने पहुंचे। वहां उन्होंने एक खेत पर गेहूं की फसल के बीच एक सुअर का शव पड़ा देखा। सुअर के शरीर का काफी हिस्सा खाया हुआ था। खेत में काफी दूर तक गेहूं की फसल रौंदी हुई थी। लोगों का मानना है कि बाघ ने जंगल से सुअर का पीछा किया होगा। मौके पर दोनों के बीच संघर्ष हुआ होगा, जिसमें सुअर को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

सुअर का शव देखने के बाद ग्रामीण बाघ के आसपास होने की आशंका में शोर मचाते हुए भाग गए। इसकी चर्चा फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने मामले की सूचना वनकर्मियों को दी, लेकिन शाम तक क्रोइ मौके पर नहीं पहुंचा। रेंजर डीएस यादव ने बताया कि बाघ के हमले में सुअर के मारे जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed