फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three thousand Asha workers are knocking on the doors of homes...lists of patients are being prepared.

Shahjahanpur News: तीन हजार आशा कार्यकर्ता घरों में दे रहीं दस्तक...मरीजों की बन रहीं सूची

Thu, 23 Apr 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three thousand Asha workers are knocking on the doors of homes...lists of patients are being prepared.
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान ने तेजी पकड़ ली है। विभाग ने तीन हजार आशा कार्यकर्ता को सर्वे के लिए लगाया है। आशाएं घरों में दस्तक देकर मरीजों की सूची बनाकर ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं, साथ ही मरीजों को पीएचसी और सीएचसी पर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

दस अप्रैल से प्रारंभ दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ताओं को घरों का सर्वे करने का जिम्मा दिया। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, फाइलेरिया, टीबी, मलेरिया, दिमागी बुखार के मरीजों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए सीएचसी-पीएचसी पर रेफर कर रही हैं। इनकी सूची को ई-कवच पोर्टल पर अपलोड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक दिन में एक आशा को 25 घर कवर करने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसे में लक्षित क्षेत्र में आधे से ज्यादा एरिये तक आशा पहुंच गई हैं। वह मच्छराें से बचाव, हाथ धुलने का तरीका भी बता रही हैं। अभियान का समापन 30 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

डिप्थीरिया रोग से पीड़ित पांच संदिग्ध मरीज मिले
जिले में डिप्थीरिया रोग से पीड़ित पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनके गले में दर्द और सूजन जैसे लक्षण मिलने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनकी जांच कराकर रिपोर्ट लखनऊ भेजी गई है। एसीएमओ ने बताया कि बच्चे उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed