{"_id":"64594bb972b58cebce07fe86","slug":"three-suspended-including-teacher-contesting-wifes-election-shahjahanpur-news-c-4-1-149244-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पत्नी का चुनाव लड़ा रहे शिक्षक समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पत्नी का चुनाव लड़ा रहे शिक्षक समेत तीन निलंबित
Tue, 09 May 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 09 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर पंचायत चुनाव संपन्न कराने में लापरवाही व स्कूल न जाकर पत्नी का चुनाव लड़ाने पर बीएसए ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि कटरा-खुदागंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय शिवदासपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह के नगर पंचायत चुनाव में अनुपम सिंह की प्रचार सामग्री में अपना फोटो छपवाने की शिकायत आई थी। इस पर उन्होंने अरविंद सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था। पांच मई को अरविंद ने स्पष्टीकरण दिया। आठ मई को स्कूल जाने की बजाय उनके पत्नी का प्रचार करने की शिकायत मिली। इसके बाद अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह नगर पंचायत कलान के सुपरवाइजर ने शिकायत की थी कि प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मनपुर के सहायक अध्यापक/बीएलओ राम विजय वर्मा निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही कर रहे थे। पर्ची वितरण कार्य प्रभावित होने पर राम विजय वर्मा को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय सहबेगपुर के शिक्षक दिनेश चंद्र द्वारा मतदाता पर्ची वितरण कार्य प्रभावित करने पर बीएसए ने उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है।