{"_id":"628a8bc436e2980f3207fa72","slug":"three-smugglers-caught-with-banned-creatures-shahjahanpur-news-bly4857793171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित जीवों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित जीवों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
हिरासत में कछुआ तस्कर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को खुदागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह जीवित कछुए, चाकू और बाइक बरामद की है। अभियुक्त कछुओं को बाजारों में बेचकर पैसे कमाते हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि खुदागंज थाना प्रभारी रविवार सुबह करीब नौ बजे गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान रामेशवरगंज गौटिया रोड के महादेव मंदिर के पास से तीन लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जोगेंद्र, देवेंद्र व करण निवासी ग्राम दीपपुर खरमासी थाना खुदागंज बताया।
उनसे कब्जे से छह प्रतिबंधित वन्य जीव जीवित कछुए व दो चाकू व एक बाइक बरामद की है। तीनों तस्कर मांग होने पर वन्य जीव का शिकार कर उसकी सप्लाई ग्राहकों को करते है। इसके लिए अच्छे दाम मिल जाते है। इस कार्य में तीनों लंबे समय से संलिप्त बताए गए।