फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three people were named in the assault and firing case for removing the balcony on the pavement.

Shahjahanpur News: खड़ंजे पर छज्जा निकालने पर मारपीट और फायरिंग में तीन लोग नामजद

Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three people were named in the assault and firing case for removing the balcony on the pavement.
खुदागंज। मकरंदपुर उर्फ धीमरपुरा गांव में सोमवार को सुबह खड़ंजा मार्ग पर निर्माणाधीन मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान बंदूक से फायरिंग होने से गांव में दहशत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुआलाल, रामरहीस और परविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि गांव के सुआलाल अपने मकान का छज्जा खड़ंजा मार्ग के ऊपर निकाल रहे थे। इस बात का गांव के ही संजीव और रामअवतार ने यह कहकर विरोध किया छज्जा निकालने से खड़ंजा का रास्ता संकरा हो जाएगा और ऐसी दशा में बड़े वाहनों सहित आम लोगों के आवागमन में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद के दौरान सुआलाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और विरोध कर रहे लोगों को धमकाते हुए फायर कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती, लेकिन वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में लाइसेंसी बंदूक लहराता दिख रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed