फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three mobile phones of policemen stolen in police line shahjahanpur

पुलिस लाइन में चोरी: बैरक में सोते रह गए दरोगा और दो सिपाही, तीनों के मोबाइल फोन चुरा ले गया चोर

Tue, 31 Jan 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

चोर-बदमाशों से जनता की हिफाजत करने का दावा करने वाली पुलिस ही चोरी की शिकार हो गई। मामला पुलिस लाइन का है, जहां दरोगा और दो सिपाहियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। इस मामले में दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
three mobile phones of policemen stolen in police line shahjahanpur
पुलिस लाइन में चोर ने लगाई सेंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन भी सुरक्षित नहीं रह गई। बेखौफ चोर पुलिस के माल पर भी हाथ साफ करने से नहीं चूके। सोमवार की रात चोरों ने बैरक में घुसकर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के मोबाइल चोरी कर लिए। हैरत की बात यह है कि पुलिसकर्मी सोते ही रह गए। उन्हें भनक तक नहीं लगी। मंगलवार की सुबह चोरी का पता चलने पर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


एसआई योगेंद्र कुमार त्यागी पुलिस लाइन स्थित अपनी बैरक में सोमवार की रात सो रहे थे। योगेंद्र त्यागी की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि रात करीब 12 से दो बजे के बीच चोर उनकी बैरक में घुस गए और उनका मोबाइल चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


बैरक में लेटे कांस्टेबल हरेंद्र मलिक और हेड कांस्टेबल दिनेश गिरी का मोबाइल भी चोर ले गए। सुबह जागने पर पुलिसकर्मियों को मोबाइल गायब मिले। उसके बाद थाने पर सूचना दी। एसआई योगेंद्र त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ लाइन अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस लाइंस से चोरी की हमें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकीं पुलिस लाइन में घटनाएं

पुलिस लाइन में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। 2022 में महिला कांस्टेबल के बैरक में घुसकर चोरों ने मोबाइल उड़ा दिया था। उसकी तहरीर पर केस भी दर्ज हुआ था। इसी तरह पुलिस लाइन के गेट पर कांस्टेबल की सास से जेवर की ठगी हो गई थी।

सराफा व्यापारी के घर में घुस गया था बदमाश

थाना सदर क्षेत्र में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। सोमवार दोपहर सदर बाजार में सराफा व्यापारी राजेंद्र गुप्ता के आवास में तमंचा लेकर बदमाश घुस गया। व्यापारी के अनुसार, वह लूट के इरादे से घुसा था। तभी पत्नी अंजलि के ललकारने पर वह उन्हें जख्मी कर भाग गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश के नजर आने के बाद भी पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed