{"_id":"5a47eb434f1c1b86698c4a6e","slug":"three-miscreants-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात 9:30 बजे हनुमतधाम के पास मुठभेड़ के बाद मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से दस मोबाइल और एक तमंचा, दो कातूस व एक चाकू भी बरामद किया है। इन लोगों ने दो स्थानों पर मोबाइल दुकान से चोरी करने की घटना को कबूल किया है।
एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल को शुक्रवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि हुनमतधाम के पीछे बने पुल के पास तीन संदिग्ध लोग खड़े हैं। वह टीम के साथ रात करीब 9:30 बजे पुल पर पहुंचे, तभी संदिग्ध युवकों ने पुलिस टीम को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम अजय दूसरे ने कार्तिक उर्फ बड़े लल्ला और तीसरे ने योगेश बताया। एएसपी सिटी ने बताया कि तीनों चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा के रहने वाले हैं। इन लोगों ने कबूल किया कि 19 दिसंबर को केरूगंज चौराहे के पास भोलानाथ फाटक के पीछे स्थित आशीष गुप्ता की मोबाइल दुकान से चोरी की थी। इसके अलावा कांट में भी मोबाइल दुकान से मोबाइल बेैटरियां आदि चोरी करने की घटना कबूल की है। पकड़े गए लोगों के पास से दस मोबाइल, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी का चोरी गया पर्स का भी लगा सुराग
शाहजहांपुर। एक माह पहले सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी का एक होटल में रुपयों से भरा पर्स चोरी हो गया था। सिटी मजिस्ट्रेट अपनी शादी की सालगिरह मनाने पहुंचे थे और यहां पर तमाम मेहमान भी थे। पुलिस ने चोरी गए पर्स के बारे में जानकारी जुटा ली है। बस चोरों की गिरफ्तारी संभव होते ही पर्स की बरामदगी भी हो जाएगी।