{"_id":"62756c79532cd513ea6fd539","slug":"three-ministers-from-the-district-the-problem-will-be-solved-soon-nandi-shahjahanpur-news-bly4839576165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन चौपाल : जिले से तीन-तीन मंत्री, जल्द होगा समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन चौपाल : जिले से तीन-तीन मंत्री, जल्द होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
सिंधौली के चक कन्हऊ गांव में जन चौपाल में समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली (शाहजहांपुर)। चक कन्हऊ गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने जन चौपाल लगाकर एक घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री के सामने ग्रामीणों ने छुट्टा पशु, अघोषित बिजली कटौती और सिंधौली के जर्जर पुल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिले के तीन-तीन मंत्री हैं, जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
शाम करीब साढ़े आठ बजे चक कन्हऊ गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ग्राम पंचायत सचिवालय का फीता काटकर व शिलापट का अनावरण का लोकार्पण किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। गांव के राजपाल ने मंत्री के सामने बिजली कटौती का मुद्दा रखा। बोले कि गांव में छह से सात घंटे बिजली आ रही है। दिन में सप्लाई नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। मंत्री नंदी ने कोयले की समस्या का हवाला देते हुए कुछ दिन में पहले की तरह आपूर्ति का आश्वासन दिया।
पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने छुट्टा पशुओं के लिए गोशाला बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने सिंधौली के जर्जर पुल की दिक्कत बताई। मंत्री नंदी ने कहा कि जनपद को तीन-तीन मंत्री मिले हैं। पुल की समस्या का समाधान भी जल्द हो जाएगा। नंदी ने जनसमुदाय से सवाल दागा कि विरासत हुई या नहीं? जवाब हां में आया। गांव के तालाब पर अतिक्रमण, कोटेदार द्वारा राशन देने के सवाल पर भी सभी ने हां में सहमति दी।
विज्ञापन
मंत्री ने पूछा कि गेहूं का सही रेट मिल रहा है। ग्रामीणों ने उत्तर दिया कि वह सरकारी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेचते हैं। मंडी में उन्हें बेहतर रेट मिलता है। नंदी ने कहा कि वह हर महीने जनपद में आएंगे, जिससे अधिक समस्याओं का निस्तारण हो सके । उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का झंडा जिस गाड़ी पर लगा है तो उसमें गुंडा बैठा है। अब यूपी को उत्तम प्रदेश सभी मिलकर बनाएंगे। इस मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस आनंद, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
पूरे दिन चलती रही गांव में तैयारी
प्रभारी मंत्री के आने का कार्यक्रम बृहस्पतिवार शाम को प्राप्त हो गया था। शाम में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण होना दर्शाय गया। शाम में बंद स्कूल के निरीक्षण की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। अब निरीक्षण शनिवार को होगा। हालांकि, सुबह से ही स्कूल में अधिकारियों ने डेरा जमा दिया। जिस जगह पर चौपाल लगना था, वहां को चमका दिया गया। स्कूल के अंदर शामियाना लगाकर जनरेटर की व्यवस्था की गई।
राजाराम के घर भोजन करने पहुंचे नंदी
जन चौपाल के बाद रात करीब दस बजे प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी अनुसूचित जाति राजाराम के घर पर भोजन करने के लिए पहुंचे। उनके साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी थे। सुरक्षा की दृष्टि से तीन थानों का फोर्स तैनात रहा।