फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three including woman arrested with 2.5 kg opium

ढाई किलो अफीम के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Three including woman arrested with 2.5 kg opium
मीरानपुर कटरा थाना पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने एक महिला सहित तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ढाई किलो अफीम बरामद हुई है। कटरा थाने के प्रभारी प्रवीण कुमार सोलंकी को मुखबिर से तस्करों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने बुधवार शाम सात बजे कटरा सीएचसी के पास एक बाइक पर जा रहे रक्षपाल उर्फ छोटू, रंजीत और चंदा उर्फ नन्ही देवी पत्नी सुरेश को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ये सभी जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कटका बहादुरपुर के रहने वाले हैं। तलाशी में इनके पास से दो किलो पांच सौ ग्राम अफीम, पांच मोबाइल, अफीम बेचने से मिले एक लाख, 94 हजार, 500 रुपये और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में रक्षपाल उर्फ छोटू ने बताया कि 29 सितंबर, 2008 को वह कोटा (राजस्थान) में एक किलो 700 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया था। इसमें उसे 10 साल की सजा हुई थी। वह 2017 में जेल से छूटा। जेल में ही उसकी मुलाकात बठिंडा (पंजाब) के राज व कालू लंगड़ा से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से आने के बाद वे तीनों झारखंड से अफीम लाकर बठिंडा के राज व कालू लंगड़ा को पंजाब में सप्लाई करते थे। उनके पास बरामद रुपये अफीम बेचकर मिले थे। आज भी कुछ अफीम बिक गई थी, बाकी को बेचने के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed