फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three hours of drizzling rain, relief from heat

Shahjahanpur News: तीन घंटे हुई रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three hours of drizzling rain, relief from heat
बारिश से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर बाइक पर जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह से छाए बादल दोपहर 12 बजे के बाद बरसने लगे। लगभग तीन बजे तक दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर मौसम ने आंखमिचौली खेली। सुबह से बादल छाए रहे लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। दोपहर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तीन बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दोपहर बाद फिर धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। उमस के कारण रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि उमस बढ़ने से दो-तीन दिन बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed