{"_id":"6467c38d773924d1fa07e934","slug":"three-friends-bathing-in-ramganga-washed-away-one-missing-shahjahanpur-news-c-4-1-159256-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामगंगा में नहा रहे तीन दोस्त बहे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामगंगा में नहा रहे तीन दोस्त बहे, एक लापता
विज्ञापन
रामगंगा में ढूबकर हुई मौत की खबर में, फैजल। फाइल फोटो
जलालाबाद। कोलाघाट पैंटून पुल के पास शुक्रवार दोपहर रामगंगा नदी में नहाने उतरे जलालाबाद निवासी तीन दोस्त अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया, जबकि एक का पता नहीं चला। देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
जलालाबाद के मोहल्ला यूसुफजई निवासी हसीन का 18 वर्षीय बेटा फैजल दोपहर को नमाज पढ़कर घर लौटा था। इसके बाद मोहल्ला गौसनगर निवासी अमान और आसिफ घर आ गए। परिजनों के अनुसार तीनों बिना कुछ बताए घर से चले गए।
तीनों दोस्त ई-रिक्शा से कोलाघाट पैंटून पुल पर पहुंचे और नदी में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर आसपास खेत में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह अमान और आसिफ को बचा लिया। फैजल का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर करीब एक घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका था। नगर पालिका अध्यक्ष शकील अहमद खां भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। फैजल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। उसके पिता हसीन की रामताल रोड पर कपड़े की दुकान है। वह दो भाइयों में छोटा है।