{"_id":"66fddb0370e1329078058104","slug":"three-divisions-top-in-revenue-collection-jalalabad-lags-behind-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128404-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजस्व वसूली में तीन डिवीजन अव्वल, जलालाबाद पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजस्व वसूली में तीन डिवीजन अव्वल, जलालाबाद पिछड़ा
Thu, 03 Oct 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने जोन-टू में बदायूं और पीलीभीत को राजस्व वसूली में पीछे छोड़कर 10.88 प्रतिशत तक अधिक वसूली कर सर्वश्रेष्ठ का तमगा हासिल कर लिया है। जिले के तीन डिवीजन ने बेहतर कार्य किया। जलालाबाद डिवीजन पिछड़ा है। वसूली में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेच कसने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता आ रहे हैं।
जिले में करीब तीन लाख 75 हजार कनेक्शन धारकों में आधे से ज्यादा बिल अदा नहीं करते हैं। बकायेदारों का चिह्नीकरण करते हुए उन्हें सूचीबद्ध कर टीमों को घर-घर भेजा गया। लंबे समय से बिल नहीं देने वालों के कनेक्शन काटने के साथ केबल भी जब्त कर लिया। ऐसे में लोगों ने बिल जमा करना शुरू कर दिया। शाहजहांपुर, तिलहर, पुवायां डिवीजन ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और राजस्व वसूली में बढ़त बना ली। जलालाबाद गत महीने के मुकाबले में पिछड़ गया। अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि 10.88 प्रतिशत तक अधिक वसूली गई। यह जोन-टू के बदायूं और पीलीभीत से अधिक है।