फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three Dead Including a Woman and Three Injured After Container Collides with Auto-Rickshaw in SHahjahanpur

शाहजहांपुर में भीषण हादसा: स्कूटी को बचाने के प्रयास में डंपर से टकराया ऑटो, दंपती समेत चार की मौत, तीन घायल

Sun, 17 May 2026 11:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 11:54 AM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में रविवार को लिपुलेख-भिंड मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Three Dead Including a Woman and Three Injured After Container Collides with Auto-Rickshaw in SHahjahanpur
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में लिपुलेख-भिंड मार्ग पर कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर तिराहा के पास रविवार सुबह 11 बजे स्कूटी को बचाने के प्रयास में उलटी दिशा में आए डंपर से सवारियों से भरा ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ रसूलापुर निवासी ऑटो चालक नावेद बरेली मोड़ से सवारियां लेकर जलालाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह कमलनैनपुर तिराहा के पास पहुंचे कि हादसा हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मौरंग-मिट्टी से भरे डंपर से टक्कर लगने से ऑटो दो बार पलटते हुए करीब दस फुट दूर जा गिरा। लोगों ने ऑटो से सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। भीड़ को देख चालक डंपर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


Three Dead Including a Woman and Three Injured After Container Collides with Auto-Rickshaw in SHahjahanpur
राबिया और कल्लू के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

ये लोग हुए हादसे का शिकार 
घायल जलालाबाद के मोहल्ला हाफिजनगर निवासी इकबाल उर्फ कल्लू (40), उनकी पत्नी राबिया उर्फ गुड़िया (35), कांट थाना क्षेत्र के बबक्करपुर गांव निवासी सनी कुमार की पत्नी राम क्षत्रिय (28), आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी अनूप मिश्रा, ऑटो चालक नावेद, सनी के चार वर्षीय बेटे कृष्णा व एक अन्य को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

वहां इकबाल, राबिया व रामक्षत्रिय को मृत घोषित कर दिया गया। देर शाम अनूप ने भी दम तोड़ दिया। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि डंपर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मदद के लोग बनाते रहे वीडियो, जताई नाराजगी
हादसे के बाद कांट रोड पर जाम लग गया। कुछ लोग घायलों की मदद के बजाय उनका वीडियो बनाने लगे तो कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और भगा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed