{"_id":"68ceed2a72b3a1ce09080153","slug":"three-days-have-passed-but-the-woman-who-jumped-into-the-river-has-not-been-found-teams-are-engaged-in-the-search-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153214-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन दिन बीते, नहीं मिली नदी में कूदी महिला, तलाश में जुटीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन दिन बीते, नहीं मिली नदी में कूदी महिला, तलाश में जुटीं टीमें
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन बाद भी गर्रा नदी में कूदी महिला का सुराग नहीं लगा सका है। शनिवार को भी पीएसी व एसडीआरएफ टीम जुटी रही। वहीं, लापता महिला के परिवार वालों ने तलाशने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे एक महिला अजीजगंज के पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास पहुंची। इसके बाद महिला नदी में कूद गई। तीन दिन से पीएसी व एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि साउथ सिटी निवासी नेवी से सेवानिवृत्त सर्वेश दीक्षित की 55 वर्षीय पत्नी मीना भी बृहस्पतिवार सुबह से लापता हैं।
उनके परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महिला के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, छह सितंबर की शाम गर्रा नदी पुल से चचेरी-तहेरी बहनों ने चप्पलें उतारकर नदी में छलांग लगा दी थी। उन दोनों बहनों का भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो दोनों बहनों का बताया जा रहा है। इसमें दोनों बहनें पुल के आसपास नजर आ रहीं हैं। हालांकि पुलिस अभी वायरल वीडियो की जानकारी से इन्कार कर रही है।