{"_id":"66ea0d51252fa0ba9e01b3ab","slug":"three-complaints-again-regarding-non-issuance-of-death-certificate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127327-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न होने की फिर आईं तीन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न होने की फिर आईं तीन शिकायतें
Wed, 18 Sep 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई करते नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र। संवाद
शाहजहांपुर। संभव के तहत नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम में मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न होने की शिकायतें फिर पहुंची। इनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेंस एंड वैल्यू (संभव) के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम में मोहल्ला हयातपुरा निवासी अतीक अहमद स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत लेकर पहुंचे। मोहल्ला कच्चा कटरा की मोनिका यादव, बिजलीपुरा के गौतम गुप्ता तथा वाजिद खेल के जुनैद अली ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्या से अवगत कराया। मोहल्ला तारीन टिकली निवासी सौरव गुप्ता ने दाखिल खारिज की नकल न मिलने की शिकायत की। इनमें से स्ट्रीट लाइट की शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है, बाकी मौके पर निस्तारित हो गईं। बता दें कि मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायतें पिछले जनसुनवाई कार्यक्रम में भी आई थीं।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन होता है, इसमें निगम की सेवाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया जा सकता है।