{"_id":"68f7d8a28fc11933500d5a75","slug":"three-children-were-burnt-in-an-explosion-while-grinding-sulphur-potash-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155672-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंधक पोटाश पीसते समय हुए धमाके से झुलसे तीन बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंधक पोटाश पीसते समय हुए धमाके से झुलसे तीन बालक
विज्ञापन
गंधक पोटास के धमाके से झुलसा बालक। स्रोत: जागरुक पाठक
निगोही (शाहजहांपुर)। सिलबट्टे पर गंधक पोटाश पीसते समय हुए धमाके से तीन बालक झुलस गए। तीनों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने मामले काे संज्ञान में लिया है।
दीपावली पर दिन में करीब तीन बजे बलेली गांव के 12 वर्षीय रेहान, 11 वर्षीय सचिन औैर 12 वर्षीय ललित ने एक दुकान से 100 रुपये की गंधक और पोटाश खरीदी। इसके बाद रेहान दोस्तों के साथ घर पहुंचा। सिलबट्टे पर गंधक पोटाश को पीसने के दौरान धमाका हो गया। इससे तीनों झुलसकर दस फुट दूर गिरे। धमाके से वहां पर बना शौचालय भी ढह गया।
तेज आवास सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। रेहान की बाएं हाथ की दो अंगुलियां अलग हो गईं। सचिन और ललित का चेहरा व गर्दन झुलस गईं। फहीम खां ने बताया कि भतीजे रेहान व सचिन की हालात गंभीर है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि परिवार की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।