फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three children drowned in Garra river one dead body recovered after 20 hours in Shahjahanpur

गर्रा नदी में डूबे तीन बच्चे: शाहजहांपुर में 20 घंटे बाद बरामद हुआ शाहरुख का शव, दो की तलाश जारी

Tue, 25 Mar 2025 01:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 01:17 PM IST
सार

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में तीन बालकों के डूबने की खबर से उनके मोहल्ले में मातम छा गया। 20 घंटे बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। बेटे का शव देख मां बिलख पड़ी। 

विज्ञापन
Three children drowned in Garra river one dead body recovered after 20 hours in Shahjahanpur
शाहरुख का शव निकालती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बकरी चराने गए तीन बालक सोमवार दोपहर नहाने के दौरान गर्रा नदी में डूब गए। फायर ब्रिगेड की टीम समेत गोताखोरों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अब राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम बुलाई गई। रात में रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा नदी में बच्चों की तलाश शुरू की। दोपहर करीब 12:15 बजे एक बच्चे का शव मिल गया। दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


शहर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी शाहरुख (12), शुएब (14) और अखलाक (11) सोमवार दोपहर दो बजे गर्रा नदी के किनारे बकरियां चराने गए थे। उनके साथ शाहरुख का भाई जीशान भी था। इस दौरान तीनों ककरा काकर कुंड में नहाने उतरे और डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक तीनों ओझल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: राजेश के प्यार में उम्मे कुलसुम ने अपनाया सनातन धर्म, ममता बनकर लिए सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


जीशान ने दी थी परिजनों को सूचना 
जीशान भागकर घर गया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। एसपी राजेश द्विवेदी, फायर ब्रिगेड की टीम व गोताखोर भी पहुंच गए। अंधेरा होने तक सभी बालकों की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिजन रातभर उनकी सलामती के लिए दुआ करते रहे। 

अम्मी...भैया नदी में डूब गया
ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मुसाफिर का बेटा शाहरुख और जीशान दोनों साथ में बकरियां लेकर निकले थे। भाई शाहरुख को नदी में डूबते देखकर जीशान ने घर की ओर दौड़ लगा दी। हांफते हुए बताया कि अम्मी भैया नदी में डूब गया है। यह सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां नन्हीं बिलख पड़ी। शाहरुख पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। उसकी एक बहन भी है। 

ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें
 

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि तीनों मदरसे में पढ़ाई करते हैं। बच्चे दो-तीन दिन से नदी की ओर जा रहे थे। सोमवार को हादसा हो गया। 20 घंटे बाद शाहरुख का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही उसके परिजन बिलख पड़े। शुएब और अखलाक के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed