फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three children bathing in Garra river drowned, search continues

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में नहा रहे तीन बालक डूबे, तलाश जारी

Tue, 25 Mar 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three children bathing in Garra river drowned, search continues
ककरा काकर कुंड घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य अधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में गर्रा नदी में सोमवार दोपहर नहाने के दौरान तीन बालक डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार की आवाज सुन वहां पर मौजूद लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक तीनों आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड टीम समेत गोताखोरों ने तीनों बालकों की देर शाम तक तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं, बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम बुलवाई गई है। शहर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी शाहरुख (12 वर्ष), सुहेल (10 वर्ष) और अखलाक (11 वर्ष) सोमवार की दोपहर करीब दो बजे ककरा काकर कुंड में गर्रा नदी किनारे बकरियां चराने के लिए गए थे। उनके साथ शाहरुख का भाई जीशान भी था।
विज्ञापन

इसी दौरान गर्रा नदी में नहाने के दौरान तीनों डूबने लगे। तीनों को डूबता देख जीशान भागकर घर गया और उसने परिवार वालों को सूचना दी। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गर्रा नदी पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। जिस किसी को हादसे की जानकारी हुई, वह गर्रा नदी की ओर दौड़ पड़ा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व गोताखोर भी पहुंच गए। अंधेरा होने तक सभी बालकों की तलाश करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। उधर, तीनों बालकों के परिजन उनकी सलामती की दुआ करते हुए दिखाई दिए। शाम तक बच्चों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मदरसे में पढ़ते हैं तीनों, बनाई थी थर्माकोल की नाव
- मोहल्ले के लोगों का कहना है कि तीनों बालक मदरसे में पढ़ाई करते हैं। इनमें खलाख हाफिज की पढ़ाई कर रहा है। तीनों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। बताया जा रहा है कि तीनों ने थर्माकोल की एक नाव बनाई थी, जिसे नदी में तैरा भी रहे थे। लोगों का कहना है कि बच्चे दो-तीन दिन से नदी के पास जा रहे थे।

ककरा काकर कुंड घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य अधिकारी। संवाद

ककरा काकर कुंड घटनास्थल पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed