फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three Cattle Smugglers Arrested After Encounter; Two Sustained Gunshot Injuries

Shahjahanpur News: मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो के लगी गोली

Fri, 17 Apr 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three Cattle Smugglers Arrested After Encounter; Two Sustained Gunshot Injuries
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में तस्कर वाहिद खां। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के पास शुक्रवार रात पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाश पकड़ लिए। इस दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि तीन पशु तस्करों के निगोही से तिलहर की ओर आने की सूचना पर बख्तियारपुर रोड पर रटा पुल के घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही तीनों पशु तस्कर बाइक मोड़कर भागे। पीछा किया तो थोड़े ही आगे वे तीनों हड़बड़ाकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। भागने की कोशिश करते हुए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर व दरोगा प्रदीप कुमार के पास से गोली गुजर गई।
विज्ञापन

इसके बाद जवाबी फायरिंग में पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के शाहगंज निवासी वाहिद खां और खुदागंज थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी फत्ते गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे तस्कर चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा खुर्द निवासी मुन्ना कुरैशी को पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में तीनों के कब्जे से तीन तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों बदमाशों पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। -दीक्षा भंवरे अरुण, एसपी ग्रामीण

तिलहर पुलिस की गिरफ्त में तस्कर वाहिद खां। स्रोत: पुलिस

तिलहर पुलिस की गिरफ्त में तस्कर वाहिद खां। स्रोत: पुलिस

तिलहर पुलिस की गिरफ्त में तस्कर वाहिद खां। स्रोत: पुलिस

तिलहर पुलिस की गिरफ्त में तस्कर वाहिद खां। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed