फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three accused of stealing from Haryana arrested, goods recovered

चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three accused of stealing from Haryana arrested, goods recovered
शाहजहांपुर। पुलिस ने निगोही रोड से बुधवार की रात चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हरियाणा के करनाल से सराफा की दुकान से चोरी की वारदात कबूल की है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब दो बजे गश्त के दौरान सदर बाजार थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और एसओजी प्रभारी रोहित कुमार को मुखबिर से बदमाशों के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम ने निगोही रोड पर टेंपो स्टैंड के पास से घेराबंदी कर फुसल्ली निवासी ग्राम ईसापुर, धन सिंह निवासी ग्राम मिन्किया और रतिपाल निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 100 ग्राम पीली धातु, पांच किलो, 900 ग्राम सफेद धातु, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुुआ।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने तीन-चार दिन पहले हरियाणा के करनाल से पानीपत जाने वाले हाईवे पर बने पीर बाबा के पीछे एक गांव से सुनार की दुकान के ताले व शटर काटकर चोरी की थी। चोरी में मिले माल को लेकर वह अपने-अपने गांव जा रहे थे। टेंपो स्टैंड पर पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed