फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Threat to harvest paddy crop; woman warns of self-immolation

Shahjahanpur News: धान की फसल काटने की धमकी, महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Sun, 25 Oct 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Threat to harvest paddy crop; woman warns of self-immolation
बंडा। गांव बाबूपुर निवासी लौंग श्री ने थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर उसकी जमीन पर खड़ी धान की फसल काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि सुनवाई न होने पर वह आत्मदाह करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन

लौंग श्री के अनुसार उसके कोई संतान नहीं है। उसके पति स्व. राजेंद्र प्रसाद के भतीजे ने करीब आठ एकड़ जमीन जालसाजी से अपने नाम विरासत करा ली थी। जानकारी होने पर राजेंद्र प्रसाद ने वसीयत निरस्त कराकर संपत्ति पत्नी के नाम कर दी थी। पति की मौत के बाद विपक्षी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

लौंग श्री का आरोप है कि एसडीएम ने टीम गठित कर खेत में खड़ी धान की फसल कटवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन राजस्व विभाग ने कार्रवाई नहीं की। विपक्षी फसल काटने की धमकी दे रहे हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है। पुलिस को केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed