फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands stolen from country liquor and beer shop

Shahjahanpur News: देशी शराब और बीयर की दुकान से हजारों की चोरी

Mon, 14 Aug 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen from country liquor and beer shop
रोजा में देशी शराब की दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना की गई।
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में चोरों ने शराब की दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। रविवार रात देशी शराब और बीयर की दुकान में घुसे चोर 92 हजार रुपये चुरा ले गए। एक दुकान से चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और नकदी भी काटकर ले गए। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र की रेलवे मस्जिद कॉलोनी निवासी श्याम गुप्ता की रोजा अड्डे पर पार्टनरशिप में देशी शराब की दुकान है। रविवार रात करीब दस बजे सेल्समैन दुकान में ताले डालकर घर चले गए थे। रात में चोरों ने किसी समय शटर काटकर अंदर प्रवेश कर लिया और गुल्लक में रखे 92 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

श्याम लाल गुप्ता की पत्नी रोली गुप्ता के नाम पर कुछ दूरी पर स्थित निवाजपुर में बीयर की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने यहां पर शटर को उठा लिया और भीतर घुसकर 59,870 रुपये चुरा ले गए। चोर दुकान के अंदर लगे कैमरे का डीवीआर काटकर ले गए हैं। सुबह उजाला हाेने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रोजा थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। घटनास्थल के पड़ोस में अंग्रेजी शराब की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कैद हुआ है। उसने मुंह पर डाटा बांध रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोको पायलट के घर में घुसा युवक

रोजा थाना क्षेत्र के रेलवे आवास स्थित लोको पायलट ब्रजेश मिश्रा के क्वार्टर में एक युवक चोरी के इरादे से घुस गया। शोर होने पर परिजन जाग गए और उन्होंने शोर मचाया। कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंची। युवक के पास से बरामद बैग की तलाशी ली गई। इसमें कुछ प्रमाण पत्र मिले हैं। पुलिस के अनुसार, युवक चोर नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से कमजोर है।

दो दुकानों में चोरी की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी तलाशी जा रही हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed