{"_id":"6366b286a39a28400638e856","slug":"thousands-of-people-yearn-for-water-drop-by-drop-shahjahanpur-news-bly5029137183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हजारों लोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंटा समेत आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोग नहाने तक के लिए पानी को तरस गए। डिस्ट्रीब्यूशन तथा ट्यूबवेल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से शनिवार को भी पूरे दिन जलापूर्ति बाधित रही। जलकल महाप्रबंधक के मुताबिक आसपास की पांच-छह कॉलोनियों के पांच-छह हजार लोगों को दिक्कत हुई है।
बृहस्पतिवार को अंटा चौराहा पर पाइप लाइन डालने के लिए ड्रिल का काम चल रहा था। तभी 23 इंच की डिस्ट्रीब्यूशन तथा 12 इंच की ट्यूबवेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से लगातार लीकेज होता रहा और गड्ढे में पानी भर गया। नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। पानी की सप्लाई शनिवार को भी पूरे दिन बंद रही। सुबह लोग सोकर उठे तो जरूरी कामों के लिए भी पानी नहीं मिल सका। सब-मर्सिबल और हैंडपंप ही सहारा बने। नगर निगम की जलापूर्ति पर निर्भर लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
टैंकर पहुंचे तो लोगों को मिला पानी
शनिवार को जिन मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित रही, वहां नगर निगम की ओर से भेजे गए टैंकरों से लोगों ने पानी लिया। नगर निगम की ओर से भेजे गए पानी के टैंकर जल्द ही खाली हो गए। अंटा, करबला, चमकनी, बृज विहार आदि में दिनभर यह स्थिति बनी रही। कुछ लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों ने संपर्क कर टैंकर भिजवाने का अनुरोध किया। जब टैंकर पहुंचे तो लोगों को पानी मिला। पानी के लिए लोग मारामारी करते देखे गए।
विज्ञापन
लोगों की बात:::
मोहसिन ने बताया कि शुक्रवार सुबह से पानी की सप्लाई बाधित है। घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। शनिवार को भी दिनभर पानी नहीं आया। बहुत परेशानी हुई। सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
आसिफ अली का कहना है कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई के दौरान पुरानी लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी लापरवाही ठीक नहीं।
डिस्ट्रीब्यूशन तथा ट्यूबवेल की लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। ज्वाइंट लगाने का काम शुक्रवार से ही जारी है। शनिवार को भी पूरे दिन कार्य कराया गया। शनिवार रात 12 बजे तक पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। - प्रेमचंद्र, महाप्रबंधक (जल), नगर निगम