फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those who scare the lamps of love with storms, tell them that we make fireflies...

Shahjahanpur News: मुहब्बत के चरागों को जो आंधी से डराते हैं, उन्हें बता देना कि हम जुगनू बनाते हैं...

Mon, 13 Oct 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Those who scare the lamps of love with storms, tell them that we make fireflies...
शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में ​अ​खिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में काव्यपाठ करतीं आग - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से ओसीएफ इस्टेट में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें भोर तक कवि और शायर अपनी रचनाओं की फुहाराें में श्रोताओं को भीगाते रहे।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का शुभारंभ आगरा से आईं डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने मां वाणी की वंदना व शायर इकबाल अशहर ने नातिया कलाम से किया। अध्यक्षता करते हुए देवबंद, सहारनपुर से आए ख्यातिलब्ध वरिष्ठ शायर डॉ. नवाज देवबंदी ने सुनाया कि-मुहब्बत के चरागों को जो आंधी से डराते हैं। उन्हें बता देना कि हम जुगनू बनाते हैं। मां के पांव दबा कर जब मजदूरी करने जाता हूं, इतने पैसे मिल जाते हैं मुट्ठी कम पड़ जाती है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए शायर आदिल रशीद ने सुनाया कि- जहर में डूबे हुए हो तो इधर मत आना, ये वो बस्ती नहीं जहां प्यार किया जाता है, पहले सच्चे का बहिष्कार किया जाता है फिर उसे हार के स्वीकार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाफ्टर शो के प्रतिभागी हास्य व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर प्रयागराज से आए राधेश्याम भारती ने लोगों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने सुनाया कि कोई यहां क्रिकेट का खेल बेच रहा है, थाना तो कोई जेल बेच रहा है। पैसे का खेल देखो, सदी का महानायक बाजार में नवरत्न तेल बेच रहा है।
कासगंज से आए नदीम फर्रुख, छत्तीसगढ़ रायपुर से आए कवि रमेश विश्वहार, मेरठ के हास्य कवि पापुलर मेरठी, लखीमपुर के आशीष अनल, मध्य प्रदेश इंदौर से आए अमन अक्ष ने भी काव्यपाठ किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबन्धक राजेश कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि रितु वर्मा ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।

महाप्रबंधक ने कवियों व शायरों को अंगवस्त्र भेंट किए। इस मौके पर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, उप महाप्रबंधक दिव्यानंद पांडेय व अनु सक्सेना, एचके अग्रवाल, ऋषि बाबू, एससी सिंह, हरि शंकर, नगर आयुक्त डाॅ.बिपिन मिश्रा, शारिक अली, प्रवेश कुमार, गोविंद वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed