फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those who fired at BJP Mandal President at the police station gate arrested

Shahjahanpur News: थाने के गेट पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Those who fired at BJP Mandal President at the police station gate arrested
शाहजहांपुर। रुपयों के विवाद में मदनापुर थाने के गेट पर फायरिंग करने वाले दो आराेपियों को पुलिस ने कचहरी स्थित चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

मदनापुर निवासी सत्येंद्र सिंह का इस्माइलपुर निवासी लाल सिंह उर्फ लाली, हरसिमरन सिंह लाड़ी से कंबाइन और रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। 23 सितंबर को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। इस बीच दोनों पक्षों में थाने के गेट पर विवाद हो गया था। वहां से गुजर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह बीच-बचाव करने आ गए। आरोप है कि हरसिमरन सिंह पक्ष ने विजय पर लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव बक्शापुर निवासी कर्मजीत सिंह और ग्राम पच्चड़ निवासी शरदवीर सिंह को कचहरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed