फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those who did excellent work for cleanliness were honored

Shahjahanpur News: स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

Thu, 02 Oct 2025 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Those who did excellent work for cleanliness were honored
स्वच्छता सेवा कार्यक्रम में संबो​धित करते अपर नगर आयुक्त एसके सिंह। स्रोत: नगर निगम
शाहजहांपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित 156 घंटे महासफाई अभियान के समापन पर नगर निगम की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छ सारथी क्लब, एनिमेटर, स्वच्छता टीम, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, सेनिटरी इंस्पेक्टर, आईटी एक्सपर्ट और स्वच्छता में लगे विभिन्न सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने विचार रखे। संचालन अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने किया। प्लास्टिक के ढक्कनों से बने भारत के नक्शे के लिए सैफ सिद्दीकी एवं उनकी टीम की सराहना की गई। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अल्पना श्रीवास्तव, कवि इंदु अजनबी व तराना जमाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed