फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   This man got locked in the train toilet due to fear of his girlfriend, this is how the personnel got him out

Shahjahanpur News: गर्लफ्रेंड के डर से ट्रेन के शौचालय में बंद हो गया ये शख्स, कर्मियों ने इस तरह निकाला

Fri, 30 Aug 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
This man got locked in the train toilet due to fear of his girlfriend, this is how the personnel got him out
शाहजहांपुर। बनारस से देहरादून जाने वाली 15119 जनता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में कुछ लोगों की दहशत में सहारनपुर जिले के थाना सदर के रामनगर पठानपुर निवासी रवि उर्फ गोविंद शौचालय में बंद हो गए। यात्रियों की सूचना पर उन्हें ट्रेन से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब 26 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले रवि रायबरेली गए थे। जीआरपी थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि रवि की एक लड़की से दोस्ती है। उसे डर था कि युवती ने उसके पीछे कुछ लोग लगा दिए हैं, जो ट्रेन में उसे खोज रहे हैं। दहशत में आने पर उसने खुद को स्लीपर कोच के शौचालय में बंद कर दिया। इस बीच ट्रेन के यात्रियों ने शौचालय जाने के लिए दरवाजा खटकाया। अंदर से कोई आहट नहीं होने पर टीटीई को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर शाहजहांपुर स्टेशन पर मेमो दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी, आरपीएफ और कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन को रोका गया। सुरक्षा कर्मियों के प्रयास से दरवाजा नहीं खुलने पर कैरिज विभाग के कर्मियों ने कार्य शुरू किया। उन्होंने पेच आदि निकालकर दरवाजे को अलग कर दिया और रवि को निकाल लिया। वह काफी डरा हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रवि की बहन को सूचना दे दी गई। राय बरेली से आने वाली बहन के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed