फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thirty- acre wheat crop mistletoe fire ash

बंडा में आग से तीस एकड़ गेहूं की फसल राख

Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Thirty- acre wheat crop mistletoe fire ash
बंडा में आग से तीस एकड़ गेहूं की फसल राख
मंगलवार दोपहर बंडा क्षेत्र में गांव सरदारपुर निवासी हरनेक सिंह और शमसेर सिंह के खेत में पंजाब से आई दो रीपर मशीनें गेहूं की नरई से भूसा बना रही थीं। अचानक रीपर मशीन के ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से पीछे चल रही ट्राली में स्टोर हो रहे भूसे ने आग पकड़ ली। इस दौरान पछुआ हवा के तेज झोकों से भूसा भरी ट्राली से आग की लपटें निकलने लगी। चालक ने रीपर से ट्राली अलग कर दी और ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। इस बीच ट्राली में लगी आग ने पड़ोस में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। गेहूं में आग लगते ही आग ने और ज्यादा विकराल रूप धारण कर लिया। गेहूं के खेतों में आग का विकराल रूप देख आसपास के लोग कल्टीवेटर, स्प्रे मशीन, हैरों आदि लेकर मौके पर पहुंचे और खेतों की जुताई शुरू कर दी। दो घंटे बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सरदारपुर के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह का 15 एकड़, प्रतिपाल सिंह, कर्मजीत सिंह का 12 एकड़ और भगवंत सिंह का तीन एकड़ गेहूं जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना एसडीएम को दी गई थी, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। किसी अधिकारी ने भी किसानों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। एसडीएम सलिल पटेल ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को तत्काल मैसेज देकर बंडा पुलिस को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed