{"_id":"68f1531bb12d6196d403b72b","slug":"third-accused-of-murdering-driver-and-robbing-car-arrested-in-encounter-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155340-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चालक की हत्या कर कार लूटने का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चालक की हत्या कर कार लूटने का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल दानिश। स्रोत : पुलिस
पुवायां (शाहजहांपुर)। कार बुकिंग कर ले जाने के बाद चालक अवनीश दीक्षित की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में भागा चल रहा कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैनपुर के दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।
गांव पटई निवासी गुरुसेवक सिंह छह अक्तूबर को पुवायां से रिंकू की कार को उत्तराखंड ले जाने की बात कहकर बुक कर ले गया था। रोजा थाना क्षेत्र में चालक अवनीश दीक्षित की हत्या करने के बाद शव को रेलवे मैदान की झाड़ियों में फेंककर गुरुसेवक और उसके साथी कार को लूटकर भाग गए थे।
बदमाशों ने 29 सितंबर को लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से एक कार लूटकर चालक की हत्या कर दी थी। दस अक्तूबर को पारा पुलिस ने एक बदमाश अजय को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फिर 12 अक्तूबर की रात लखनऊ पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी गुरुसेवक सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या और लूट में शामिल तीसरा बदमाश दानिश बिना नंबर की बाइक से नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना पर पुवायां पुलिस ने बड़ागांव के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। दानिश को आता देख उसकी बाइक रुकवाने का प्रयास किया तो दानिश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में दानिश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दानिश के पास से बाइक, तमंंचा और कारतूस बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि दानिश से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी।