{"_id":"625335eb415eb756787188c2","slug":"thieves-took-60-kg-lemons-from-vegetable-warehouse-in-tilhar-shahjahanpur-news-bly4810492177","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: महंगाई के बीच चोरों को भी भाया, तिलहर में सब्जी गोदाम से 60 किलो नीबू उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: महंगाई के बीच चोरों को भी भाया, तिलहर में सब्जी गोदाम से 60 किलो नीबू उड़ाया
Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:24 AM IST
सार
शनिवार रात चोर मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सब्जी विक्रेता के गोदाम में घुस गए। चोर वहां से 60 किलो नींबू चोरी कर ले गए। मनोज कश्यप शनिवार शाम को ही बाजार से नींबू का बोरा खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बहादुरगंज छोटी सब्जी मंडी में एक दुकान पर रखे नींबू। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
विस्तार
बाजारों में 250 से 300 रुपये किलो बिक रहा नींबू अब चोरी होने लगा है। तिलहर में सब्जी विक्रेता मनोज कश्यप के गोदाम से चोर 60 किलो नींबू और 10 किलो लहसुन, 40 किलो प्याज और कांटा-बांट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
शनिवार रात चोर मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सब्जी विक्रेता के गोदाम में घुस गए। चोर वहां से 60 किलो नींबू चोरी कर ले गए। 40 किलो प्याज और 10 किलो लहसुन भी चोर ले गए हैं। मनोज कश्यप शनिवार शाम को ही बाजार से नींबू का बोरा खरीदकर लाया था। उसने अपने गोदाम में बोरा रखने के बाद ताला डाल दिया था।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि सुबह गोदाम पर आने पर चोरी की जानकारी हुई। 200 रुपये किलो थोक में नींबू को खरीदकर लाए थे। सब्जी के साथ कांटा और बांट भी चोर ले गए हैं। सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि थाने में चोरी की सूचना नहीं दी गई है। वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन