फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves Target Three Locked Houses... Make Off with Goods Worth Lakhs

Shahjahanpur News: चोरों ने तीन बंद मकानों को बनाया निशाना....उड़ाया लाखों का माल

Tue, 26 May 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thieves Target Three Locked Houses... Make Off with Goods Worth Lakhs
निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया में कारपेंटर के घर चोरी के बाद रो पड़ी महिला। स्रोत: जागरुक पाठक
निगोही। मोहल्ला रामनगर बगिया के दो व मोहल्ला गांधीनगर के एक बंद मकान से सोमवार रात चोर नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी कारपेंटर संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह खाना खाने के बाद पत्नी राशि शर्मा और बच्चों के साथ मोहल्ले में ही दूसरे मकान में अपने माता-पिता के पास जाकर रुक गए। मंगलवार सुबह घर पर रामचरितमानस का अखंड पाठ था। जब घर से कुछ जरूरी सामान लेने के लिए आए तो मकान के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन

कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी के पास रखे 60 हजार रुपये और बेटी अंशिका शर्मा के पास रखे सात हजार रुपयों के अलावा सोने-चांदी के जेवर व 1500 रुपये के सिक्के गायब थे। वहीं, मोहल्ले के ही रहने वाले प्रेमपाल मौर्य अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उनके बंद पड़े मकान का ताला टूटा देख उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। प्रेमपाल गाजियाबाद से चल दिए हैं। उनके आने पर ही चोरी गए माल की सही जानकारी होगी।

दूसरी ओर मोहल्ला गांधीनगर निवासी रियाज अली किराये पर कार चलाते थे। वह सोमवार को बुकिंग पर उत्तराखंड के टनकपुर गए थे। अपनी पत्नी नूरी और बच्चों को ससुराल टिकरी छोड़ गए थे। मंगलवार सुबह बुकिंग से वापसी कर पत्नी-बच्चों को लेकर वापस घर पहुंचे तो देखा उनके मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि 15 हजार रुपये की नकदी व जेवर चोरी हो गए हैं। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed