फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They built a road on government land and blocked the highway underpass.

Shahjahanpur News: सरकारी भूमि पर सड़क बनाकर बंदकर दी हाईवे की पुलिया

Mon, 12 Jan 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
They built a road on government land and blocked the highway underpass.
खुटार। गांव रामपुरकलां में बंजर जमीन पर सड़क बनाने से हाईवे की पुलिया बंद हो गई है। इससे बारिश में रामपुरकलां के घरों में पानी भर जाने की आशंका है। लोगों ने सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव के अशोक कुमार, विजय कुमार सहित कई लोगों ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि गांव के पास दुकानें और मकान बनाने के लिए प्लाॅट बेचे जा रहे हैं। प्लाॅटिंग करने वालों ने सरकारी जमीन पर सड़क बना दी है। सड़क हटाने के नाम पर खानापूरी करते हुए पहले पत्थर हटवाया गया था, बाद में मिट्टी का कुछ हिस्सा हटवाया गया। हालांकि अब तक सड़क पूरी तरह से नहीं हटवाई गई है।
विज्ञापन

बंजर भूमि में मिट्टी का भराव किए जाने से पास में बनी हाईवे की पुलिया बंद हो गई है। ऐसे में पुलिया बंद होने से दिक्कत बढ़ जाएगी। पानी घरों तक भर जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कहा कि बंजर भूमि से कब्जा पूरी तरह से नहीं हटवाया गया और पुलिया को नहीं खुलवाया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि सड़क की मिट़्टी आदि हटवाई गई है। कोई समस्या है तो उसे भी दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed