{"_id":"645a9fb31cb8e2b7320211c4","slug":"there-will-be-tight-security-at-polling-stations-force-came-from-four-districts-shahjahanpur-news-c-4-1-150064-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, चार जिलों से आई फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मतदान केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, चार जिलों से आई फोर्स
Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। चार जिलों से पुलिस फोर्स ने आमद करा दी है। इसके अतिरिक्त एसएसबी और पीएसी के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। बड़े पैमाने पर उपलब्ध फोर्स को मंगलवार को एसपी एस. आनंद ने पुलिस लाइन में ब्रीफ किया और कर्तव्यों से अवगत कराया।
जिले में 242 मतदान केंद्र व 654 बूथों के लिए बरेली जोन के मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा व संभल से पुलिस फोर्स ने आमद करा दी है। प्रत्येक बूथ पर एक इंस्पेक्टर, तीन सशस्त्र हेड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल, दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक कंपनी एसएसबी व दो प्लाटून पीएसी के जवान भी मोर्चा संभालेंगे। अर्धसैनिक बलों की निगरानी में बूथ रहेंगे।
मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी एस. आनंद ने नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल व अर्धसैनिक बल को ब्रीफ किया। कहा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना उद्देश्य है। अराजकता करने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसपी देहात संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
445 इंस्पेक्टर, 2118 कांस्टेबल व 1308 होमगार्ड की ड्यूटी लगी
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसपी एस. आनंद के मुताबिक, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। नगर निकाय चुनाव के लिए 445 इंस्पेक्टर व सबइंस्पेक्टर, 2118 हेड कांस्टेबल-कांस्टेबिल, 280 महिला कांस्टेबल, 1308 होमगार्ड मोर्चा संभालेंगे। पीएसी समेत अर्धसैनिक बलों को भी लगाया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
भ्रमण पर भी रहेगी फोर्स
-बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर फोर्स भ्रमण पर भी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, 44 इंस्पेक्टर व एसआई, आठ हेड कांस्टेबल, 473 कांस्टेबल भ्रमणशील रहेंगे।
-- -- -- -- --
-नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - एस. आनंद, एसपी