{"_id":"6228fd3acde2d323b9384072","slug":"there-will-be-a-ban-on-taking-out-victory-processions-shahjahanpur-news-bly4778222171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध, संवेदनशील इलाकों में तैनात होगी पीएसी व पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस निकालने पर रहेगा प्रतिबंध, संवेदनशील इलाकों में तैनात होगी पीएसी व पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मतगणना के बाद विजय पताका फहराने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को शांतिपूर्ण तरीके से घर वापस जाना होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। जीत का जुलूस रोकने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ मतगणना खत्म होने के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी व पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। छोटी सूचनाओं पर लापरवाही करने के बजाय गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश एसपी ने दिए है।
हारने वाले मायूस होकर वापस लौटेंगे, वहीं जीत का सेहरा बांधने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। उन्हें भी शांतिपूर्ण तरीके से वापस होना होगा। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि जुलूस प्रत्याशी नहीं निकालते हैं, बल्कि जीते हुए प्रत्याशी के समर्थक जुलूस निकालते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों को मानते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने के लिए कहा गया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है।
संवदेनशील थानों के प्रभारी मतगणना ड्यूटी से रहेेंगे मुक्त
मतगणना के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा नजर संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की रहेगी। उसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को मतगणना ड्यूटी से मुक्त रखा है। इससे वह अपने क्षेत्र में भ्रमण कर छोटी-छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेकर समाधान कर सकें। पुलिस अधिकारियों की मानें तो मतगणना के बाद संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
पीएसी भी करेगी भ्रमण
एसपी ने पीएसी को मतगणना के बाद कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए हैं। दो बजे तक परिणाम आने के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीएसी का रूट मार्च कराया जाएगा। उसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों को पहले ही सूचीबद्ध कर लिया।
आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें
मतगणना को देखते हुए बृहस्पतिवार को शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार रात 11 बजे से दुकानों को बंद कर दिया गया। यह मतगणना खत्म होने के बाद तक बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि निर्देश के बाद भी दुकानें खुली मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ होगी मतगणना
एसपी एस. आनंद ने दूसरे जिलों में ईवीएम की गड़बड़ी की अफवाह सामने आने के बाद आश्वस्त किया कि ईवीएम और मतगणना की शुचिता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी निरंतर चेक कर रहे हैं। प्रत्याशियों को वीडियोग्राफी के जरिए स्ट्रांग रुम दिखाया जा रहा है। मतगणना की प्रक्रिया भी पारदर्शिता के साथ होगी। आब्जर्वर ने भी निर्देश दिए कि ईवीएम एजेंट को दिखाने के बाद गिनती शुरू की जाए।