फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was concern about mother's make-up before the fast.

Shahjahanpur News: व्रत से पहले मां के शृंगार की रही चिंता

Mon, 22 Sep 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was concern about mother's make-up before the fast.
बहादुरगंज बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। देवी मां के नौ स्वरूपों की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू होंगे। देवी हाथी पर सवार होकर आएंगी। नवरात्र को देखते हुए रविवार को बाजार में पूरे दिन खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

रविवार को शहर के बहादुरगंज, चौक, मंडी और जलालनगर समेत कई बाजारों में दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने माता की चुनरी खरीदी। लहंगा, सिंदूर व कई तरह के कलश भी खरीदे गए। इस बार चुनरी दस से 250 रुपये, शृंगार का सामान का पैकेट 60 से 500 रुपये, माता की तस्वीर दस से 300 रुपये तक में उपलब्ध है। शाम होते ही मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। सोमवार को पहले दिन मां शैलपुत्री का आवाहन किया जाएगा। --
विज्ञापन

यह है कलश स्थापना का समय
श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित केके शुक्ला ने बताया कि सोमवार को कलश स्थापना के लिए विशेष शुभ मुहूर्त का समय सुबह 05 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 31 मिनट तक है। दूसरा मुहूर्त सुबह 9 बजकर 01 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो 49
दीपों की छटा बिखरी
उस्मानबाग चौकी स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम में कथा के समापन के बाद रविवार की शाम को दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने दीपक जलाएं। इससे अनोखी छटा बिखरी। इस बीच माता की आरती की गई और भजन भी गाए गए।

बहादुरगंज बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

बहादुरगंज बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed