फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was an attempt to sell stolen jewelry in many places including Bareilly

बरेली समेत कई जगह की गई थी चोरी के जेवर बेचने की कोशिश

Wed, 08 Jul 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
There was an attempt to sell stolen jewelry in many places including Bareilly
शाहजहांपुर। तनिष्क शोरूम से चुराए डेढ़ करोड़ के जेवरों के साथ भाग रही युवती सोनिया मथुरा के रहने वाले युवक से प्रेम करती है। दोनों की मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। युवक नोएडा में रहकर एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। सोनिया और उसके प्रेमी ने आलीशान जिंदगी जीन के लिए शोरूम से चोरी करने का प्लान बनाया था। उसने चोरी के जेवर बरेली समेत कई जगह बेचने की कोशिश की थी। इससे पहले जेवरों को गलाने की कोशिश भी की गई थी। वहीं से युवती के जेवर लेकर जाने की सूचना लीक हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक सोनिया शर्मा पिछले करीब दो साल से वहीं तनिष्क शोरूम पर काम करती थी। सोनिया और उसका प्रेमी नौकरी करके मनचाही जिंदगी नहीं जी पा रहे थे। दोनों ने करीब एक महीने पहले शोरूम से जेवर चोरी करने का प्लान बनाया। इसमें शोरूम के दूसरे लड़कों को भी शामिल किया। तीन जुलाई को शोरूम से जेवर चुराने के बाद बाहर खड़ी स्कूटी में रखे गए। उसी दिन से सोनिया अपने घर से लापता हो गई। उधर, जेवर चोरी होने का पता लगने पर सोनिया और उसके साथ घटना में शामिल रहे लड़कों के खिलाफ रोहतक के थाना आर्यनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सोनिया और उसका प्रेमी जेवर लेकर इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार को पानीपत पहुंचकर शाहजहांपुर के लिए 12 हजार रुपये में किराए पर कार ली। वहां से दोनों कार में नोएडा के सेक्टर-20 पहुंचे। सोनिया का प्रेमी वहीं उतर गया। वहां से चलने के बाद सोनिया मुरादाबाद होते हुए मंगलवार को बरेली पहुंची। वहां आलमगीरीगंज स्थित एक सराफ को बेचने के लिए कुछ जेवर दिखाए। जेवरों पर तनिष्क की मुहर और सोनिया की हालत देखकर सर्राफ को कुछ संदेह हुआ। उसने जेवर लेने से इनकार कर दिया। पुलिस की माने तो शाहजहांपुर में रहने वाली एक लड़की पहले रोहतक में सोनिया के साथ काम करती थी, जो उसकी चचेरी बहन लगती है। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद वह शाहजहांपुर चली आई। सोनिया उसी के पास शाहजहांपुर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बरेली से लीक हुई सूचना पुलिस के पास पहुंची तब तक सोनिया फतेहगंज पूर्वी की सीमा से निकल चुकी थी। शाहजहांपुर एसपी को सूचना मिली तो तिलहर और सदर कोतवाली पुलिस को लगाया गया। इसको बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीजीपी ने एसपी को दी बधाई, एसटीएफ भी लगाई
शाहजहांपुर में जेवर बरामद होने की सूचना लखनऊ पहुंची तो डीजीपी ने फोन पर एसपी एस. आनंद को बधाई दी। साथ ही पकड़ी गई युवती के प्रेमी को पकड़ने के लिए गाजियाबाद एसटीएफ को लगा दिया। इस वारदात के पीछे किसी बड़े अपराधी का हाथ तो नहीं इस बात की छानबीन भी की जा रही है।

बरामद माल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोनिया के कब्जे से डायमंड की सात अंगूठियां, सोने के कड़े, सोने की चेन, नेकलेस, कानों के झाले, टप्स, गला हुआ सोना समेत 56 प्रकार के लगभग एक किलो 66 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जेवरों की करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत बताई गई है। गिरफ्तारी वाली टीम में सदर कोतवाल किरनपाल सिंह के अलावा तिलहर थाना प्रभारी जसवीर सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed