{"_id":"6733b6479a1491a64d03e174","slug":"there-was-a-ruckus-in-the-police-station-till-late-night-in-the-case-of-molestation-the-police-chased-away-the-people-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-131055-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो छात्राओं से छेड़खानी... देर रात तक खुटार थाने में हंगामा, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो छात्राओं से छेड़खानी... देर रात तक खुटार थाने में हंगामा, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
Wed, 13 Nov 2024 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:40 AM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार में दो छात्राओं से छेड़खानी की घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। तमाम लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई और डंडा फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में दो छात्राओं से छेड़खानी के मामले में बृहस्पतिवार देर रात काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। इसमें कई लोग शराब के नशे में थे। थाने में कई घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने सख्ती कर लोगों को थाने से खदेड़ा। छेड़खानी की रिपोर्ट के बाद इसी मामले में दो और रिपोर्ट भी दर्ज की गईं।
खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि वह अपनी दो नाबालिग बहनों को स्कूल से लेकर घर आ रहा था। रास्ते में पड़ने वाले गांव के तीन युवकों ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। आरोपी उसकी बहनों से मोबाइल नंबर मांगने लगे, विरोध करने पर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
घटना की जानकारी पाकर खुटार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य आनंद पटेल तमाम लोगों के साथ थाने पहुंचे। उनकी थाना प्रभारी से मोबाइल पर जमकर नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। भीड़ में कुछ लोग शराब के नशे में थे, जो हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई और डंडा फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
पूर्व महिला प्रधान ने लगाया ये आरोप
वहीं एक पूर्व महिला प्रधान का आरोप है कि 11 नवंबर को दिन में तीन बजे एक युवक घायल अवस्था में उनके घर में आ घुसा। पीछे से लगभग 25 लोग उनके घर की दीवार फांदकर घुस आए और घायल युवक के साथ ही उनके भतीजे और एक अन्य को पीटकर घायल कर दिया।
एक आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और अभद्रता की। यूपी-112 पुलिस को बुलाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने चार नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
वीडियो बनाने के विवाद में थाने के अंदर मारपीट
सोमवार रात थाने में हंगामे के दौरान वीडियो बनाने पर दो लोगों को पीट दिया गया। गांव सौंफरी निवासी विमलेश गुप्ता ने बताया कि 11 नवंबर की रात कुछ लोग थाने का घेराव कर रहे थे। मोहल्ला बगियानाथ निवासी चंदन उनका वीडियो बना रहा था। इस पर जिला पंचायत सदस्य आनंद पटेल ने चंदन को वीडियो बनाने से रोका।
चंदन के जानकारी देने पर वह मौके पर पहुंचे तो आनंद पटेल और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए आंख पर घूंसा मार दिया, जिससे चश्मा टूट गया और आंख से खून निकलने लगा। आरोप है कि आरोपियों ने उनको सड़क पर ही पटककर जमकर पीटा।
धमकी दी कि वीडियो बनाने पर जान से मार देंगे। आरोपियों के पास अवैध असलहे भी थे। पुलिस ने आनंद पटेल और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।