फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a ruckus at the sub-stations due to non-availability of electricity, chairs were broken, bricks and stones were thrown

Shahjahanpur News: बिजली न मिलने पर उपकेंद्रों पर हंगामा, कुर्सियां तोड़ीं, ईंट-पत्थर बरसाए

Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus at the sub-stations due to non-availability of electricity, chairs were broken, bricks and stones were thrown
तिलहर के बंथरा उपकेंद्र पर टूटी पड़ी कुर्सी। स्रोत: बिजली निगम
तिलहर। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने हाईवे किनारे स्थित बंथरा उपकेंद्र पर बुधवार को जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने कुर्सियों और मीटरों को तोड़ डाला। साथ ही दरवाजों पर ईंट-पत्थर बरसाए। जेई और एसडीओ से गाली-गलौज भी की गई। जेई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में रोस्टरिंग के नाम पर बिजली की कटौती की जा रही है। सुबह नौ से अपराह्न साढ़े 12 बजे और अपराह्न डेढ़ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली नहीं रहती है। पूर्व में रोस्टरिंग नहीं होती थी। दिन में नाम मात्र को मिलने वाली बिजली भी लोकल फॉल्ट की भेंट चढ़ जाती है।
विज्ञापन

दिन में बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ता बुधवार की दोपहर बंथरा उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने संविदा कर्मचारी मोहम्मद रिजवान का मोबाइल कब्जे में ले लिया और उसे चुप रहने की हिदायत दी। इसके बाद उपकेंद्र की कुर्सियों को तोड़ डाला। अंदर रखे मीटर भी उठाकर पटक दिए। दरवाजे और खिड़कियों पर ईंट-पत्थर चलाएं और बिजली नहीं देने का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एसडीओ और जेई के लिए गाली-गलौज की गई। उनके जाने के बाद एसएसओ ने जेई रामकुमार को सूचना दी। जेई तुरंत उपकेंद्र पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जेई ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed