{"_id":"67bf6547c6a91be42a0abc97","slug":"there-is-no-reservation-in-prayagraj-trains-till-28thsale-of-general-tickets-reduced-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-138504-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रयागराज की ट्रेनों में 28 तक आरक्षण नहीं...जनरल टिकट की बिक्री हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रयागराज की ट्रेनों में 28 तक आरक्षण नहीं...जनरल टिकट की बिक्री हुई कम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में 28 फरवरी तक आरक्षण फुल है। स्लीपर कोच में लंबी वेटिंग चल रही है। जनरल टिकट की बिक्री में काफी कमी आई है। रेल अफसराें की मानें तो एक मार्च से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुंभ में स्नान करने को ट्रेन से जाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ था। प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सीट को प्रवेश करना मुश्किल था, लेकिन महाशिवरात्रि पर यानी बुधवार को लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ नहीं थी। सुबह आठ बजे के बाद दोपहर 12:30 बजे राज्यरानी एक्सप्रेस आई। उसमें भी पूर्व की तरह सीट को लेकर मारामारी नहीं रही। लोग आसानी से ट्रेन में सवार हो गए। रेल अफसरों ने बताया कि 28 फरवरी तक प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। जनरल टिकट की बिक्री में कमी आई है। आमतौर पर रोज करीब सात सौ टिकट प्रयागराज तक के बिक रहे थे। मंगलवार को करीब तीन सौ टिकट ही बिके हैं।
-- -- -- --
यह है रिजर्वेशन की स्थिति
नौचंदी एक्सप्रेस में 27 फरवरी को स्लीपर में 29, थर्ड एसी में 14, सेकेंड एसी में चार, 28 को स्लीपर में 30, थर्ड एसी में 11 वेटिंग है। इसी तरह 27 को त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 27, 28 फरवरी को 52 वेटिंग है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अव्यवस्था : प्लेटफार्म पर शौचालय नहीं, भटक रहे यात्री
-अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन को सुंदर बनाने की कवायद में यात्रियों को दुश्वारियों में डाल दिया है। रेलवे स्टेशन पर शौचालय तक नहीं है। ऐसे में यात्रियों को भटकना पड़ता है। रेलवे ने सिर्फ रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियाें के लिए वेटिंग हॉल में शौचालय की सुविधा दी है। वहां भी एक कर्मचारी को बैठा रखा है, जो टिकट देखने के बाद शौचालय का उपयोग करने देगा। ऐसी स्थिति में जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। महिलाओं को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।