फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is no drinking water system on the platform, darkness falls on the foot overbridge in the evening

Shahjahanpur News: प्लेटफार्म पर नहीं पेयजल व्यवस्था, फुट ओवरब्रिज पर शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

Mon, 30 Sep 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water system on the platform, darkness falls on the foot overbridge in the evening
रोजा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर टिनशेड व पेयजल के लिए बूथ नदारद। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर सुविधाओं का ध्यान न दिए जाने से यात्री परेशान हैं। उन्हें पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ट्रेनों के इंतजार में बैठने के लिए सीटें भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा होने के बाद रोजा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो को चालू कर दिया गया है। मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को इन्हीं प्लेटफार्म पर लिया जा रहा है, लेकिन अभी पेयजल के बूथ नहीं बनाए गए हैं और न ही सीटें ही पर्याप्त मात्रा में हैं। टिनशेड नहीं होने से यात्रियों को गर्मी, बरसात व सर्दी में खुले आसमान में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सीतापुर-गोंडा, शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर के साथ रक्सौल-सत्याग्रह, जननायक, जनसेवा व मोर ध्वज एक्सप्रेस के रुकने पर यात्रियों को पेयजल के लिए प्लेटफार्म पर इधर-उधर भटकना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर एक से चार नंबर पर जाने के लिए यात्री फुट ओवरब्रिज का उपयोग करते हैं, लेकिन इस फुट ओवरब्रिज के आधे हिस्से की लाइटें पिछले कई दिनों से नहीं जल रही हैं। इस वजह से रात के समय यात्रियों को फुट ओवरब्रिज से गुजरते समय डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य खत्म होने के बाद सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। फुट ओवरब्रिज पर लाइटें नहीं जलने की समस्या से विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही लाइट जलवाई जाएंगी।
- श्रीकांत यादव, स्टेशन अधीक्षक रोजा

रोजा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर टिनशेड व पेयजल के लिए बूथ नदारद। संवाद

रोजा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म पर टिनशेड व पेयजल के लिए बूथ नदारद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed