फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is no DAP at IFFCO fertilizer centers in Puwaiyan and Khutar, leaving farmers stranded.

Shahjahanpur News: पुवायां व खुटार के इफको खाद केंद्राें पर डीएपी नहीं, भटक रहे किसान

Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
There is no DAP at IFFCO fertilizer centers in Puwaiyan and Khutar, leaving farmers stranded.
उवैश खां, गांव खिरिया पाठक, पुवायां। संवाद
पुवायां। पुवायां और खुटार के इफको किसान केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। सोमवार को भी काफी संख्या में किसान दोपहर बाद तक केंद्रों पर इस उम्मीद में डटे रहे कि डीएपी आने पर मिल जाएगी, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुवायां तहसील क्षेत्र में धान की कटाई हो चुकी है। काफी संख्या में किसान आलू की बोआई कर चुके हैं तो कई किसान गेहूं और आलू की बोआई कर रहे हैं। दोनों फसलों में बोआई के समय किसान डीएपी डालते हैं। इस कारण डीएपी की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

पुवायां के इफको केंद्र पर 25 अक्तूबर को 500 बोरी डीएपी आई थी, जो कुछ ही देर में वितरित हो गई। इसके बाद से केंद्र पर डीएपी नहीं आई है। केंद्र प्रभारी चंद्रहास ने बताया कि डीएपी उपलब्ध नहीं है। यह जानकारी भी नहीं है कि डीएपी कब तक आएगी। यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार के इफको केंद्र पर भी डीएपी उपलब्ध नहीं है। यहां 24 अक्तूबर को डीएपी का वितरण हुआ था, इसके बाद से डीएपी नहीं आने से किसान परेशान हैं। प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि, केंद्र पर यूरिया की 3000 बोरी मौजूद हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि यूरिया की अभी जरूरत नहीं है।
जब यूरिया की जरूरत थी, तब यूरिया नहीं मिली और अब डीएपी की आवश्यकता है तो डीएपी गायब है। डीएपी नहीं मिलने से गेहूं और आलू की बोआई पिछड़ रही है, इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। पुवायां और खुटार में निजी दुकानों पर भी डीएपी नहीं मिल रही है।
---
रोजाना लाइन में लग रहे किसान
किसान रोजाना सुबह जल्दी आकर इफको केंद्रों पर लाइन में लग जाते हैं। उनको लगता है कि रात में डीएपी आने पर सुबह वितरण होगा, लेकिन केंद्र खुलने पर पता लगता है कि डीएपी नहीं आई है। लाइन में लगने के कारण छोटे किसान मजदूरी को नहीं जा पाते हैं, इससे उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
--
डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। गेहूं की बोआई बिना डीएपी के करने से फसल पर प्रभाव पड़ेगा। डीएपी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
- उवैश खां, गांव खिरिया पाठक, पुवायां
---
कई दिन से डीएपी के लिए भटक रहे हैं। इफको केंद्र और निजी दुकानों पर डीएपी नहीं है। डीएपी देर से मिली तो बोआई पिछड़ जाएगी।
- धर्मेंद्र चौधरी, गांव समुलिया, पुवायां
---
तीन-चार दिन पहले 500 बोरी डीएपी मिली थी, जिसे वितरित करा दिया गया है। समितियों पर यूरिया उपलब्ध है। डीएपी आने पर वितरित कराई जाएगी।
- रामरतन सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको शाहजहांपुर
00
कुर्रियाकलां सहकारी समिति पर बांटी गई एनपीके
कुर्रियाकलां। गांव की साधन सहकारी समिति पर दो ट्रकों से 800 बोरी एनपीके सोमवार को दोपहर पहुंच गई। इससे करीब 20 दिन से खाद की आस लगाए बैठे किसानों को काफी राहत मिली। समिति के कर्मचारियों ने खाद पहुंचते ही किसानों में उनकी जरूरत के अनुसार वितरण शुरू करा दिया। समिति के सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि आज प्राप्त हुई एनपीके का शत प्रतिशत वितरण कर दिया गया। मंगलवार तक 400 बोरी एनपीके और मिल जाएगी, जिसका वितरण बुधवार को किया जाएगा। संवाद
00
विधायक खाद की उपलब्धता का लिया जायजा

कांट। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र की विभिन्न साधन सहकारी समितियों का दौरा कर वहां के गोदामों में खाद की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्हाेंने नगर के सहकारी संघ गोदाम समेत कौढ़ा, औदापुर और मौजमपुर की साधन सहकारी समितियों पर जाकर वहां के सचिवों से खाद की उपलब्धता और मांग के बारे में जानकारी ली। साथ ही सचिवों को निर्देश दिया कि किसानों को खाद के लिए कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। विधायक ने सभी पात्र किसानों को गेहूं की बोआई के लिए डीएपी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समितियों पर मौजूद मिले किसानों से कहा कि सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed