फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There FIR against 26 power Upbhoktaoen

26 बिजली उपभोक्ताओें के खिलाफ हुई एफआईआर

Fri, 01 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन ने बिजली राजस्व की वसूली बढ़ाने और अवैध तरीके से बिजली दोहन रोकने के लिए शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 26 ऐसे बाकाएदार उपभोक्ता बिजली का गलत तरीके से उपभोग करते पकड़े गए, जिनके कनेक्शन काट दिए गए थे। इन सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन

पिछले दिनों विभागीय अभियंताओं ने चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे सभी घरेलू कनेक्शन काट दिए थे, जिनके बिजली बिल पांच हजार रुपये और इससे अधिक धनराशि के बकाया हो गए थे। तमाम उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा करके कनेक्शन जुड़वा लिए। इधर, वित्त वर्ष समाप्त होने पर भी बिजली राजस्व की प्राप्तियां नहीं बढ़ने पर अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने दोबारा सघन चेकिंग के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

इसके अनुपालन में एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने एसडीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंताओं और टेक्नीशियन ग्रेड टू संवर्ग की टीमें बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना कीं। इन टीमों ने रोजा, अब्दुल्लागंज, हथौड़ा, बहादुरगंज, गोविंदगंज, ककरा कलां और गदियाना क्षेत्र में चेकिंग करने पर पाया कि 26 उपभोक्ताओं ने बकाया धनराशि विभाग में जमा किए बगैर प्राइवेट मिस्त्री से अपने कनेक्शन जुड़वा लिए। इन सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चेकिंग में जेई अनुज श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय, अलंकृत मिश्रा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गदियाना में चालू हुआ स्पॉट बिलिंग सेंटर
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगोही रोड पर गदियाना चुंगी के पास स्थित पॉवर सब स्टेशन परिसर में अतिरिक्त स्पॉट बिलिंग सेंटर चालू कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने बिलिंग सेंटर का उद्घाटन किया। शहर में कई सब स्टेशनों के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा ने बताया कि अभी तक स्टेशन रोड, जलालनगर, निसरजई, निगोही रोड, पुवायां रोड, दिलाजाक आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए बहादुरगंज अथवा गोविंदगंज सब स्टेशन तक दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब उनके बिल गदियाना के बिलिंग सेंटर पर जमा हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के कैश काउंटर पर दो दिन में 5.61 लाख रुपये बिजली राजस्व जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed