फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Theft Worth Thousands at a Farmer's House in Ganeshpur Village

Shahjahanpur News: गनेशपुर गांव में किसान के घर से हजारों की चोरी

Thu, 14 May 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Theft Worth Thousands at a Farmer's House in Ganeshpur Village
परौर। गनेशपुर गांव में मंगलवार रात चोरी की घटना हो गई। चोर कमरे में घुसकर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। खेतीबाड़ी करने वाले विपिन कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि परिवार के लोग दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वह घर पर अकेले थे। रात किसी समय चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इंस्पेक्टर जुगुल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--------------
चोरी के माल के साथ पकड़ा
भावलखेड़ा। आरसी मिशन पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी रौसरकोठी के रहने वाले अनूप उर्फ नन्हेलाल को लखनऊ-बरेली हाईवे से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का गैस सिलिंडर व एक मोबाइल फोन बरामद किया। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गांव चौढे़रा निवासी पूजा शर्मा ने 24 अप्रैल को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed