{"_id":"61f2ad238df79303003486bf","slug":"theft-in-a-house-shahjahanpur-news-bly473636423","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया शादी में, चोरों ने माल साफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में चोर द्वारा तोड़ी गई सेफ दिखाता गृहस्वामी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
जलालाबाद। बुधवार रात नगर के मोहल्ला गांधीनगर में चोर गल्ला व्यापारी के घर के ताले तोड़कर पौने दो लाख की नकदी समेत हजारों का जेवर व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन
गांधीनगर के रहने वाले सचिन गुप्ता गल्ले का व्यापार करते हैं। 23 जनवरी को नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में रहने वाले उनके साले अंशुल गुप्ता की शादी थी। उनके पत्नी व बच्चें वहीं थे। बुधवार रात करीब सात बजे घर में ताला डालकर सचिन भी अपनी ससुराल चले गए। रात नौ बजे वह वापस घर लौटे। बकौल सचिन मेन गेट का ताला खोलकर जब वह अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। बताया कि कमरों के अंदर चोरों ने दो सेफ व तीन बक्सों के ताले तोड़कर एक लाख अस्सी हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवरात व कपड़ों समेत करीब चार लाख का माल साफ कर दिया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। अभी तक चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।