{"_id":"62266a725c5c4c6e1d11d575","slug":"theft-contranct-bus-by-three-person-shahjahanpur-news-bly477594290","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज अड्डे से अनुबंधित बस लेकर भाग रहे महिला समेत तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज अड्डे से अनुबंधित बस लेकर भाग रहे महिला समेत तीन को दबोचा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे पर सवारी बनकर बैठी महिला समेत दो युवक अनुबंधित बस को लेकर चल दिए। चौकीदार की सक्रियता के चलते तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। बस मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने सदर थाने पर तहरीर देकर बताया कि शाहजहांपुर डिपो में उनकी अनुबंधित रोडवेज बस का संचालन होता है। बस को शाहजहांपुर-से फर्रूखाबाद तक चलाया जाता है। रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौक निवासी राजू श्रीवास्तव, केरुगंज निवासी राहुल श्रीवास्तव और फर्रूखाबाद के थाना जडूली के गंगापार निवासी निशा बस में आकर बैठ गए। उस समय चालक और परिचालक खाना खाने गए थे। इस बीच तीनों ने बस को स्टार्ट कर लिया और लेकर चल दिए। रोडवेज बस अड्डे पर चौकीदार ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर तीनों उतरकर भागने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और डॉयल 112 को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।