फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The youth escaped from the broken net of the meeting hall of Puwaiyan police station

Shahjahanpur News: पुवायां थाने के मीटिंग हॉल की टूटी जाली से युवक भाग निकला

Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The youth escaped from the broken net of the meeting hall of Puwaiyan police station
पुवायां। पुवायां थाने की मीटिंग हॉल में बंद मारपीट का आरोपी टूटी जाली से निकलकर भाग निकला। हालांकि पुलिस इस तरह के किसी मामले से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

मीटिंग हॉल की एक खिड़की में ग्रिल नहीं लगी है। खिड़की को जाली के सहारे छोड़ दिया गया है। केवल तहरीर के आधार पर पकड़कर लाए गए लोगों को सीसी कैमरे से छिपाने की गरज से मीटिंग हॉल में बंद कर दिया जाता है।
15 दिन पूर्व गंगसरा के एक युवक को एक्सीडेंट के मामले में केवल तहरीर के आधार पर पकड़ा गया था। उसे मीटिंग हॉल में बंद किया गया था। रात में युवक हॉल की जाली तोड़कर भाग निकला, लेकिन युवक को पकड़ा जाना दर्ज न होने के कारण पुलिस शांत होकर बैठ गई, जाली को भी सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन

15 अगस्त को गांव धारा का एक युवक मारपीट के मामले में बिना रिपोर्ट दर्ज किए लाकर मीटिंग हॉल में बंद किया गया। युवक टूटी जाली का फायदा उठाकर लापता हो गया। काफी देर बाद युवक के लापता होने का पता चलने पर तलाश की गई लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मीटिंग हॉल में किसी को बंद नहीं किया जाता है। किसी के भागने की बात सही नहीं है। जाली सही कराई जाएगी।
---
इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा। आरोपियों को हवालात की जगह अन्य जगह पर बैठाया जाता है तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed