{"_id":"61fc2bf0d0500138657328e0","slug":"the-youth-concerned-about-the-future-said-our-mla-should-provide-employment-shahjahanpur-news-bly474419180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी चौपालः बेरोजगारी दूर करने वाला और शिक्षा के साधनों को विकसित करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी चौपालः बेरोजगारी दूर करने वाला और शिक्षा के साधनों को विकसित करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए
विज्ञापन
तिलहर में एक इंस्टिट्यूट पर चुनावी चौपाल के दौरान युवाओं ने रखी अपनी राय। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मतदान में मात्र 10 दिन शेष हैं। ऐसे में जगह-जगह चुनावी चर्चा जोर पकड़ रही हैं। छात्र हों या फिर व्यापारी अथवा खेत खलिहान में काम करने वाले ग्रामीण, सभी चुनाव में दिलचस्पी ले रहे हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उनका कहना है कि उनका विधायक पढ़ा-लिखा होना चाहिए और जनता के बीच आकर उनकी समस्याओं को सुलझाने में रुचि रखता हो।
मोहल्ला वहिदुल्लागंज में एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले युवाओं ने चुनावी चर्चा के दौरान राय रखी। अंगीठी तापते हुए गांव रहदेवा के नंदलाल द्विवेदी ने कहा कि विधायक शिक्षित होना चाहिए जो क्षेत्र का विकास करा सके। कहा कि युवाओं की बेरोजगारी की समस्या बहुत बड़ी है। गांव मुकुंदपुर के छात्र राना प्रताप बोले कि भाई बात तो आप ठीक करते हैं, लेकिन तिलहर विधानसभा में रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं है। पहले जो भी जनप्रतिनिधि रहे, उन्होंने इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।
शेरगढ़ निवासी अब्दुल कादिल बोले, भाई राजनीति में जातिवाद और सांप्रदायिकता लगातार हावी होती जा रही है। यह सब ठीक नहीं है। नफरत फैलाने वाली राजनीति समाज और देश को बर्बाद कर देती है। गांव रहदेवा के विकास मिश्र ने भी हां में हां मिलाते हुए कहा कि हमारे-आपके वोट से ही जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। हमें वोट देते समय इस चीज का ख्याल रखना चाहिए कि हम किसे वोट दे रहे हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला मौजमपुर निवासी कामरान अंसारी ने कहा कि तिलहर में राजकीय महाविद्यालय है, लेकिन यहां पर बीएससी तथा अन्य फैकल्टी नहीं है। छात्र-छात्राओं को नगर से बाहर अन्य शहरों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। छात्र शेखरकांत और ओम गुप्ता ने कहा कि बेरोजगारी सबसे अधिक है। इसको दूर करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी फैजान ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम सभी को साथ में लेकर चलने वाला जनप्रतिनिधि होना चाहिए। नफरत फैलाने वाले से दूर रहना चाहिए।