{"_id":"6afb527f5ab4e8524508f9fa","slug":"crowds-of-devotees-gathered-on-the-second-day-of-gayatri-maha-yagna-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190148-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Tue, 17 Nov 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवकली में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ में यजमानों को पूजन कराते यज्ञाचार्य। संवाद
देवकली। लुहिचा नाथ गांव में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दूसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने हवन कुंड की परिक्रमा कर यज्ञ में आहुतियां दीं।
अनंतराम के संरक्षण में आयोजित महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को शोभायात्रा के बाद हुआ था। सोमवार सुबह आठ बजे यज्ञाचार्य लालता प्रसाद शास्त्री ने यजमानों को पूजन कराया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील की।
आयोजकों के अनुसार, दोपहर दो बजे युवा गोष्ठी और शाम सात बजे दीप यज्ञ का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज कराकर महायज्ञ का समापन होगा। यज्ञ में लालाराम मौर्य, राजेश कुमार, लेखराज वर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित और छोटे सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद