फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man who came to sister's wedding died due to drowning

Shahjahanpur News: बहन की शादी में आए युवक की बहगुल में डूबकर मौत

Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to sister's wedding died due to drowning
जलालाबाद में नदी में डूबकर मौत, रोहित का फाइल फोटो
जलालाबाद। गांव टापर निवासी प्रेमपाल के 19 वर्षीय बेटे रोहित की शनिवार शाम बहगुल नदी में डूबने से मौत हो गई। रोहित अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही हैदराबाद से गांव आया था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

रोहित दोपहर करीब तीन बजे घर से बाइक लेकर करीब एक किलोमीटर आगे गांव रामपुर के पास बहगुल नदी में नहाने गया था। उस दौरान कुछ और युवक भी नदी में नहा रहा रहे थे। गहराई में चले जाने से रोहित नदी में डूब गया। काफी देर तक दिखाई न देने पर अन्य युवकों ने रोहित के घरवालों को खबर दी।
विज्ञापन

रोहित के परिवार वाले गांव के ही तैराक रामबरन और संदीप को साथ लेकर नदी पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रोहित का शव नदी से निकाला जा सका। रोहित दो भाइयों में बड़ा था। वह हैदराबाद में काम करता था। उसकी चार बहने हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन धन देवी की छह जून को बरात आनी है। इसमें शामिल होने के लिए रोहित गांव आया था। रोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed