फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man married a handicapped girl without a dowry

दिव्यांग युवती के साथ की दहेज रहित शादी, लोगों ने सराहा

Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The young man married a handicapped girl without a dowry
शादी के लिए हरेराम मंदिर पर मौजूद दीपा और विपिन - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरेराम मंदिर में रविवार को एक युवक ने दिव्यांग युवती से दहेज रहित शादी कर दहेज लोभियों को आईना दिखाया है। इस शादी की जानकारी पाकर पहुंचे लोगों ने दूल्हे को उपहार देकर उसके इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला तरती बाजार निवासी ओमकार नाथ शुक्ला की पुत्री दीपा शुक्ला हाथ-पैरों से दिव्यांग हैं और पांचवीं तक पढ़ी है। ओमकार नाथ शुक्ला मेहनत-मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने तमाम समस्याएं खड़ी हो गई थीं। खुटार निवासी हरीशंकर अवस्थी ने मुश्किल वक्त में परिवार की मदद करते हुए दीपा शुक्ला की मदद करने की ठानी। उन्हीं के प्रयास से गांव टेहरी ढुकरी निवासी विपिन तिवारी के परिजन बिना दहेज लिए शादी करने के लिए सहमत हो गए। 12वीं तक पढ़े और खेतीबाड़ी करने वाले विपिन तिवारी व उनके परिजन ने कहा कि दिव्यांग और गरीब परिवार की कन्या से साधारण तरीके से शादी करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुवायां के हरेराम मंदिर में शादी की रस्में संपन्न हुईं। इस दौरान हरीशंकर अवस्थी, राजीव शुक्ला, संजय, शरद मिश्रा आदि ने वर पक्ष का स्वागत कर शादी कराने में अहम भूमिका निभाई। वर पक्ष के कार्य का सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। तहसीलदार पुवायां ने भी शादी में पहुंचकर उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed